भाजपा नेताओं के अतिक्रमण पर कब चलेगा बुलडोजर : भारद्वाज
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने नगर निगम के नेताओं से सवाल किया है कि अतिक्रमण करने वाले भाजपा नेताओं के घरों पर बुलडोजर कब चलेगा।
![]() आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज |
पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विधायक ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी, राजा इकबाल सिंह, अनिल जैन, मीनाक्षी लेखी एवं मनजिंदर सिंह सिरसा पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम अतिक्रमण के नाम पर केवल गरीब मध्यम वर्ग के लोगों को परेशान कर रहे हैं।
आप विधायक ने कहा कि कहा कि कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के पीछे पड़ी है। जबकि भाजपा के नेताओं ने अपने घरों में अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारद्वाज ने कुछ फोटो भी जारी किए। जिनमें उन्होंने अतिक्रमण होने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एवं नगर निगम के लोगों ने अपने घरों में अतिक्रमण कर रखा है और सरकारी जमीन पर कब्जा भी कर रखा है। दिल्ली नगर निगम केंद्र सरकार के अधीन आते हैं।
दिल्ली के लोग केंद्र सरकार से जानना चाहते हैं कि अतिक्रमण करने वाले इन नेताओं के घरों पर बुलडोजर कब चलेगा।
विधायक ने भाजपा नेताओं के नाम पढ़ते हुए आरोप लगाया कि किसी ने घरों में अतिरिक्त निर्माण कर रखा है, तो किसी ने जमीन पर सीढ़ियां बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक नेता ने तो मयूर विहार फेस-1 में दो मकानों को जोड़ रखा है। नियमानुसार यह गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एक नेता ने डीएसआईडीसी शेड में गैर-कानूनी तरीके निर्माण कर रखा है।
| Tweet![]() |