दिल्ली में आज लू चलने के आसार, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान

Last Updated 08 Apr 2022 10:36:54 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लू चलने के साथ ही अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में गुरूवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से अधिक 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार, लू के और भीषण होने और शनिवार तक अधिकतम तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का पूर्वानुमान है।

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 244 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment