मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी

Last Updated 08 Apr 2022 11:29:51 PM IST

राजस्थान के तीन स्थानों और गुजरात के एक स्थानों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। केवल मध्य, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीं भीषण गर्मी का प्रकोप नहीं है, बल्कि शुक्रवार को जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है।


मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने कहा, "जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6-10 डिग्री सेल्सियस अधिक था, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा-दिल्ली के कई हिस्सों में और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।"

राजस्थान के अलवर, फलोदी और गंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.8, 45.2 और 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांडला में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि 17 अप्रैल, 2010 को उच्चतम अधिकतम तापमान का सर्वकालिक रिकॉर्ड 47 डिग्री सेल्सियस था, इसके बाद 17 अप्रैल, 2017 को 46.8 डिग्री सेल्सियस और 30 अप्रैल 2016 को 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ और विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति के साथ अधिकांश हिस्सों में गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment