दिल्ली: नरेला में जूता बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
Last Updated 30 Mar 2022 12:56:46 PM IST
राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। ये जानकारी दमकल विभाग ने दी।
![]() (फाइल फोटो) |
अधिकारी ने बताया कि उन्हें उत्तरी दिल्ली में नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एमएसपी मॉल के पास प्लॉट नंबर 2651, बी ब्लॉक की एक फैक्ट्री में सुबह 11.27 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत 5 फायर टेंडर को सेवा में लगाया गया।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अब आग पर काबू पा लिया गया है।"
अभी अधिकारी किसी के घायल होने या हताहत होने के बारे में विवरण देने में असमर्थ हैं।
| Tweet![]() |