दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; सीएम केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के गोकलपुरी गांव में स्थित 60 झोपड़ियों में भीषण आग लगने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है।
![]() दिल्ली के गोकलपुरी में लगी आग, 7 की मौत |
साथ ही जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री घटनास्थल पर जाएंगे और परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, "सुबह सुबह ये दु:खद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।"
इसके अलावा भाजपा नेता मनोज तिवारी ने शनिवार को यहां गोकलपुरी आग की घटना की न्यायिक जांच की मांग की, जिसमें 11 साल के बच्चे सहित सात लोगों की जान चली गई। तिवारी ने मांग करते हुए कहा, "पूरी घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इसकी न्यायिक जांच कराई जाए और मृतक के परिजनों को तत्काल एक करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की जाए।"
दिल्ली के गोकलपुरी गांव के झुग्गी बस्ती इलाके में बीती रात 12 बजे भीषण आग लगने से एक 11 वर्षीय बच्चे समेत सात लोगों की जलकर मौत हो गई। मौतों के अलावा, कम से कम 30 झोंपड़ियां उनके सामान के साथ राख में बदल गईं।
दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके में फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2022
बीती रात गोकुलपुरी इलाके के झुग्गियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। https://t.co/1OzXnlXE5z pic.twitter.com/KH9DUCC9an
दमकल विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, दिल्ली के गोकल पूरी गांव में करीब 60 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग को सूचना प्राप्त होते ही 13 दमकल विभाग की गाड़ियां घटना स्थल पर रवाना हुई और आग बुझाने का प्रयास किया गया।
हालांकि इसी दौरान झोपड़ियों में आग में झुलसने से 7 शव भी दमकल विभाग के कर्मचारियों को मिले हैं जिन्हें तुरंत निकाल लिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और तड़के करीब 3.45 बजे चार घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) देवेश कुमार महला ने ब्योरा देते हुए कहा कि उन्हें गोकलपुरी थाने में रात करीब 12 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली।
उन्होंने कहा, "पुलिस तुरंत सभी बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी और उनकी मदद से हम सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पाने में सफल रहे।"
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सुबह यह दुःखद समाचार मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ितों से मुलाकात करूंगा।’’
सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहाँ जाकर पीड़ित लोगों से मिलूँगा। https://t.co/rcsN6yIse6
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 12, 2022
ये 2022 में अब तक की सबसे बड़ी घटना है, जो बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक प्लास्टिक कारखाने में आग लगने के चार दिन बाद आई है। तब किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।
| Tweet![]() |