भाजपा, 'आप' के शासन में 8 वर्षों से सरकारी नौकरी भर्ती पूरी तरह बंद: दिल्ली कांग्रेस

Last Updated 28 Feb 2022 11:05:22 PM IST

दिल्ली में चुनाव के नजदीक होने के कारण लगातार कांग्रेस दिल्ली सरकार पर तमाम मुद्दों पर निशाना बना रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज जंतर मंतर पर रेगुलर मास्टर रोल के कर्मचारियों को अपना समर्थन देने पहुंचे। एनडीएमसी के करीब 4500 से अधिक कर्मचारी सरकार से पक्का करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि, आम आदमी पार्टी के शासन में 2014 से एनडीएमसी में आरएमआर कर्मचारियों को पक्का नहीं किया है। अरविन्द केजरीवाल और भाजपा ने 2013, 2014 और 2020 के चुनावों के घोषणा पत्र में एनडीएमसी के कर्मचारियों सहित हजारों अनुबंधित कर्मचारियों, आंगनबाड़ी और गेस्ट टीचरों को पक्का करने का वायदा किया था।

जंतर मंतर पर पहुंच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार व अन्य कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सरकार पर हमला बोला। अनिल कुमार ने कहा कि, दिल्ली सरकार कर्मचारियों के खिलाफ है, वे सरकारी विभागों में भर्ती करना ही नहीं चाहते क्योंकि 2014 से हजारों रेगुलर मस्टर रोल और टेम्पोरेरी मस्टर रोल कर्मचारी काम कर रहे हैं।

कांग्रेस सरकार के शासन के बाद एनडीएमसी और दिल्ली सरकार में किसी भी अस्थाई कर्मचारी को पक्का नही किया जबकि एनडीएमसी में वर्षों से कार्यरत टैम्पोरेरी मस्टर रोल कर्मचारियों को आरएमआर कर्मचारी नही किया गया है।



उन्होंने आगे कहा कि, आज हजारों एनडीएमसी कर्मचारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी, गेस्ट टीचर, डाक्टर्स, नर्से, अनुबंधित कॉलेज प्रोफेसर, डीटीसी के हजारों बेलदार और सफाई कर्मचारी स्थाई नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर हड़ताल कर रहे हैं, परंतु सरकार सहित निगम में शासित भाजपा इन हजारों कर्मचारियों की मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment