दिल्ली : धूप के बावजूद 10 वर्षो में सबसे कम रहा शनिवार का तापमान
वसंत पंचमी यानी शनिवार को दिल्ली के लोगों को चटख धूप का दीदार हुआ जिससे दिन के समय कड़ाके की ठंड से बहुत हद तक राहत मिली लेकिन सुबह की शुरु आत घने कोहरे के साथ हुई।
![]() शनिवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर ठंड व कोहरे के बीच बेहद कम दृश्यता में चलते वाहन। |
इस सबके बावजूद यहां का अधिकतम तापमान पिछले 10 वर्षो के दौरान सबसे कम रहा। आज यहां का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में रविवार को यहां के तापमान के 21 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जताई है। कल की शुरु आत भी घने कोहरे के साथ ही होगी। इस बीच मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बुधवार को फिर से बारिश होने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
शनिवार की सुबह कोहरा इतना घना था कि कुछ एक इलाकों में सड़क के उस पार तक देखना तक मुश्किल था। यह स्थिति सुबह आठ बजे तक रहा और उसके बाद कोहरा छँटना शुरू हुआ। इसके बाद धीरे धीरे दिन साफ होना शुरू हुआ।
दिन में आसमान पूरी तरह से साफ हो गया और चटख धूप खिली जिसके बाद यहां के लोगों को पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह फिर मौसम के मिजाज में बदलाव आने के संकेत दिए हैं। जिसमे बुधवार को बारिश होने और तापमान में गिरावट आने की बात कही गई है।
| Tweet![]() |