दिल्ली नगर निगम चुनाव लड़ने को कांग्रेस का फार्म मिलेगा सोमवार से

Last Updated 06 Feb 2022 04:37:43 AM IST

नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने निगम चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उम्मीदवारी के लिए फार्म जारी कर दिया है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि फार्म भरने की अंतिम तारीख 15 फरवरी रखी गई है और फार्म प्रदेश कार्यालय के साथ-साथ सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों द्वारा भी जारी किया जाएगा। सात फरवरी से कांग्रेस का फार्म मिल सकेगा।

अनिल कुमार ने कहा कि निगम चुनाव लड़ने वाले इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यालय और जिला कांग्रेस कमेटियों में सात फरवरी से फार्म मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि फार्म को पूर्ण रूप से भरकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में जमा करना होगा।

अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों को निगम चुनावों में उतारने के लिए चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ताकि कांग्रेस प्रत्याशी मतदाताओं से सीधा सम्पर्क साधकर चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट सकें।

प्रदेश कांग्रेस को तीनों नगर निगम में आम आदमी पार्टी व भाजपा उम्मीदवारों से कड़ी टक्कर मिलेगी, लिहाजा प्रदेश कांग्रेस जल्द प्रत्याशियों की सूची तैयार करने में जुट गया है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment