दिल्ली से 150 प्रवासी बसों से पंजाब रवाना

Last Updated 10 May 2020 09:15:34 PM IST

दिल्ली सरकार ने रविवार को लॉकडाउन में फंसे 150 लोगों को बसों के जरिया पंजाब रवाना किया। इसके पहले यहां से दो रेलगाड़ियां प्रवासियों को लेकर बिहार और मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुईं।


दिल्ली से 150 प्रवासी बसों से पंजाब रवाना

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, "दिल्ली सरकार फंसे हुए प्रवासियों को उनके मूल राज्यों में भेजने के लिए कदम उठा रही है।"

पंजाब के प्रवासी नेहरू विहार स्थित सर्वोदय विद्यालय में अस्थायी आश्रय में रह रहे थे। चिकित्सा दल द्वारा सभी की जांच की गई। सभी को भोजन, मास्क और सैनिटाइजर प्रदान किए गए।"

पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार ने मध्य प्रदेश और बिहार के लगभग 1,050 और 1,200 प्रवासियों को विशेष ट्रेनों से भेजा था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment