केजरीवाल,एलजी बैजल ने आवश्यक चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया
राजधानी दिल्ली के एलजी अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी आवश्यक चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने जमाखोरी को रोकने के लिए भी अहम फैसले लिए हैं।
![]() मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया |
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां कहा कि कोरानावायरस के कारण राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है, लेकिन आवश्यक सामनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
कोरोनावायरस के संक्रमण के मद्देनजर और जरूरी चीजों की किल्लत को देखते हुए बुधवार को फिर इस मसले पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के दफ्तर में एक बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे। बैठक में दिल्ली में मूलभूत सुविधाओं और जरूरी चीजों की उपलब्धता बनाए रखने की समीक्षा की गई।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि "राजधानी में किसी भी तरह से जरूरी चीजों की कमी नहीं होने दी जाएगी। मूलभूत जरूरतों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। दूध, सब्जी, खाने की चीजें, दवाई जरूरी चीजें जरूरत पड़ने पर आपके घरों तक पहुंचाई जाएंगी।"
केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार, एलजी और दिल्ली पुलिस सभी ने मिलकर फैसला किया है कि हम एक यूनिट की तरह काम करेंगे। पीएम मोदी के मंगलवार के भाषण के बाद खरीदारी करने दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, ऐसे में लॉकडाउन का क्या मतलब रह गया। ऐसा करने से कोरोना से लड़ाई कमजोर होगी।"
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि दिल्ली में जरूरी चीजों की कमी नहीं है, और किसी भी हाल में कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन ने फैसला किया है कि दूध, दवाई, सब्जी बेचने वाले, मॉस्क और सैनिटाइजर बनाने वाले जैसे लोगों को तुरंत ई पास मुहैया कराए जाएं। ये पास आज देर शाम तक मुहैया करा दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार सुनिश्चित करेगी कि जरूरी चीजों की दुकानें खुलें और उनमें पर्याप्त मात्रा में सामान हों।
Delhi is prepared to ensure essential supplies are available to all during the 21-day lockdown. Important updates on Delhi's effort to contain Covid-19. https://t.co/Ee3qpK28Rm
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 25, 2020
केजरीवाल ने यह भी कहा है कि "प्रधानमंत्री मोदी ने जो संपूर्ण लॉक डाउन का मंगलवार को फैसला किया है, व बेहद जरूरी है। सब की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। लोग घरों में ही रहें।"
| Tweet![]() |