कोरोना प्रकोप : राजधानी दिल्ली में रेस्टोरेंट 31 मार्च तक बंद

Last Updated 20 Mar 2020 04:03:07 AM IST

राजधानी में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण दिल्ली के सभी रेस्टोरेंटों को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया है।


कोरोना प्रकोप : राजधानी दिल्ली में रेस्टोरेंट 31 मार्च तक बंद

कोरोना के कारण किसी आयोजन में बीस से अधिक लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। इस विषय पर बृहस्पतिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रेस्टोरेंट में बैठक कर खाना खाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन रेस्टोरेंट से खरीदने और होम डिलीवरी पर प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है, उनके हाथ पर अब स्टैम्पिंग भी की जा रही है, ताकि वे सार्वजनिक स्थान पर जाने से रोका जा सके।

ऐसे लोग सरकार के निर्दे शों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है और उन पर एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।  केजरीवाल ने कहा कि अभी तक हमारे पास क्वारेंटाइन करने के लिए कुल 768 बेड की क्षमता है। उनमें से अभी तक 57 बेड इस्तेमाल हुए हैं। अभी 711 बेड खाली हैं। हमारे पास कुल 550 आइसोलेशन बेड हैं। केंद्र सरकार के अस्पतालों में 95 बेड हैं। 550 बेड में से सिर्फ  40 का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें वह लोग हैं, जो संदिग्ध मिले हैं। उनको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 

लोग यात्रा कम करें : मुख्यमंत्री ने कहा कि बस, मेट्रो के फेरे कम करते हैं, तो उसमें भीड़ बढ़ सकती है। इसलिए हम बसों के प्रतिदिन के फेरे कम नहीं कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि लोग यात्रा करना कम कर दें।
सभी गैर आवश्यक सेवाएं  शुक्रवार से बंद : केजरीवाल ने कहा कि जो भी आवश्यक सेवाए हैं उनको अनुमति दी जाएगी और गैर सार्वजनिक सेवाओं को शुक्रवार से बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को वेंटीलेटर, मशीनों को सक्रिय स्थिति में रखने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment