दिल्ली में Coronavirus महामारी घोषित, सिनेमा हॉल,स्कूल और कॉलेज किया बंद

Last Updated 12 Mar 2020 05:26:05 PM IST

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढते प्रकोप के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों, कॉलेजों और सिनेमा घरों को एहतियाती तौर पर 31 मार्च तक बंद रहने की गुरुवार को घोषणा की।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल और शीर्ष सरकारी अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला किया गया।    

 केजरीवाल ने कहा, ‘‘ शहर की सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।’’      

उन्होंने कहा कि सरकारी, निजी कार्यालयों, शॉंपिंग मॉलों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों को संक्रमण मुक्त बनाना अनिवार्य कर दिया गया है।

केजरीवाल ने कोरोना वायरस के मद्देनजर  उठाए गए कदमों के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के खाली फ्लैटों का पृथक केंद्रों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।     

राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक इससे छह लोग संक्रमित पाए गए हैं।

 

   

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment