दिल्ली ने हमें खारिज नहीं किया, भाजपा का मत प्रतिशत बढा है : मनोज तिवारी
दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी इस बात की समीक्षा करेगी कि वह अपनी उम्मीदों को हासिल करने में क्यों विफल रही। हालांकि उन्हें इस बात में नैतिक जीत नजर आई कि पार्टी का मत प्रतिशत 2015 की तुलना में बढ गया है।
![]() दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी |
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ दिल्ली ने सोच समझकर जनादेश दिया होगा। हमारा मत प्रतिशत 32 फीसद से बढकर 38 फीसद हो गया। दिल्ली ने हमें खारिज नहीं किया। हमारे मत प्रतिशत में वृद्धि हमारे लिए एक अच्छा संकेत है।’’
तिवारी ने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजधानी में आरोप-प्रत्यारोप का खेल कम और काम ज्यादा होगा।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी।
पटपड़गंज विधानसभा सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।
तिवारी ने कहा, ‘‘हमने विकास की राजनीति की, न कि घृणा की। हम शाहीन बाग में सड़क अवरुद्ध किए जाने के खिलाफ हैं जैसा कि हम पहले थे।’’
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और दिल्ली के मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
तिवारी ने ट्विटर पर हिंदी में लिखा, ‘‘दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद,* दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे. अरविंद केजरीवाल जी को बहुत बहुत बधाई..।’’
दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद ।
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) February 11, 2020
सभी कार्यकर्ताओ को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद...दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. @ArvindKejriwal जी को बहुत बहुत बधाई ..
तिवारी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 45 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाएगी।
समाचार लिखे जाने तक कम से कम 15 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कराई थी।
पार्टी के प्रमुख चेहरे मनीष सिसोदिया, आतिशी और राघव चड्ढा अपने चुनावी क्षेत्र से जीत चुके हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान आठ फरवरी को हुआ था ।
| Tweet![]() |