निर्भया मामला: विनय शर्मा ने दया याचिका खारिज करने के फैसले को न्यायालय में दी चुनौती

Last Updated 11 Feb 2020 04:39:59 PM IST

निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा ने राष्ट्रपति द्वारा उसकी दया याचिका खारिज करने के फैसले को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।


निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में दोषी विनय शर्मा(फाइल फोटो)

विनय ने राष्ट्रपति के फैसले की समीक्षा का न्यायालय से अनुरोध किया है। विनय ने अपनी याचिका में कहा है कि उसकी दया याचिका राष्ट्रपति ने जल्दबाजी में खारिज की है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गत एक फरवरी को विनय की दया याचिका खारिज कर दी है।

विनय शर्मा ने यह याचिका अपने वकील ए पी सिंह के जरिये दायर की है। इस याचिका में मौत की सजा को उम्र कैद में तब्दील करने का अनुरोध किया गया है।

राजधानी के दक्षिण दिल्ली में निर्भया के साथ 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया था, और उसे सड़क पर फेंक दिया गया था। बाद में उसे सिंगापुर के महारानी एलिजाबेथ अस्पताल एयरलिफ्ट करके ले जाया गया था। वहां उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमे एक नाबालिग था, जिसे तीन साल के लिए सुधार गृह भेजा गया था। एक आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी। चार अन्य आरोपियों - मुकेश, अक्षय, विनय और पवन - को फांसी की सजा मिली थी।

भाषा/ वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment