दिल्ली में भाजपा ने बदला प्लान

Last Updated 26 Jan 2020 04:48:40 AM IST

दिल्ली फतह के लिए जी-जान से जुटी भाजपा को लग रहा है कि चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही मतदाताओं का मूड़ भी बदल रहा है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

इसलिए पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए दो से चार रैलियां आयोजित करने की तैयारी कर ली है। ये रैलियां दिल्ली की चारों दिशाओं में दो से छह फरवरी के बीच में आयोजित हो सकती हैं।
प्रधानमंत्री ने गत 22 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली कर चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया था। चुनाव की घोषणा होने के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा चुनाव प्रचार में जुटी है। इस बीच केंद्र में भाजपा अध्यक्ष बदले गए हैं। अब अमित शाह की जगह जेपी नड्डा पार्टी अध्यक्ष बने हैं। अमित शाह अपने कार्यकाल के आखिरी चुनाव को जीत में बदलने के लिए पूरी शिद्दत से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वह रात-रात भर जागकर चुनाव की रणनीति बना रहे हैं। नड्डा भी इस चुनाव को अपना पहला चुनाव मान कर जीतने के लिए जुटे हैं।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि यमुनापार में करीब 16 विधानसभा सीटें हैं। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री की रैली करने पर विचार किया जा रहा है। अभी तक भाजपा ने संभावित तिथियां दो, चार और छह फरवरी या फिर दो, पांच या छह फरवरी तय की है। प्रधानमंत्री अपने समय की उपलब्धता के अनुसार दोनों प्लान में से कोई एक तय कर सकते हैं। पीएमओ से समय मिलने के बाद पार्टी प्रधानमंत्री की रैलियों की घोषणा करेगी।

बदल रहा है माहौल
अब तक नीति थी कि प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार से दूर रखा जाएगा। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा है और सीएए के पक्ष और खिलाफत के कारण धुव्रीकरण हो रहा है, उससे भाजपा में उम्मीद की किरण नजर आने लगी है। इसलिए अब पार्टी प्रधानमंत्री की रैलियां आयोजित करने पर विचार कर रही है।

रोशन/सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment