दिल्ली सबकी है, उसके विकास में बिहार का भी योगदान : नीतीश

Last Updated 23 Oct 2019 08:07:44 PM IST

जनता दल (यू) के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की वकालत करते हुये आज कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यह सबकी है तथा इसके विकास में उनके राज्य का भी योगदान है।




बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की दिल्ली ईकाई के पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्षो से बिहार के लोग यहां रह रहे हैं और अब वे यहां के निवासी हों गये हैं जिनकी यहां के विकास में भारी भूमिका है। बिहार और उत्तर प्रदेश कें लोग राष्ट्रीय राजधानी में भारी तादाद में रहते हैं और काम करते हैं। अन्य राज्यों के लोग भी यहां काम करते हैं। वर्षो से बिहार के लोग यहां रह रहे हैं और अब वे यहां के निवासी हों गये हैं जिनकी यहां के विकास में भारी भूमिका है।

जद (यू) नेता ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि कानून व्यवस्थ, और नागरिक सुविधायें भी उसके अधिकार में होनी चाहिये। दिल्ली के 1700 अनाधिकृत कालोनियों को अधिकृत करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इनमें 50 लाख लोग रहते हैं जिन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिये।            

श्री कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम लिये बिना कहा कि यहां के अस्पताल सभी के लिये है। इलाज के लिए यहां आने वालों में बिहार का नाम लिये जाने पर उन्होंने आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष यहां विधानसभा चुनाव होना है और जदयू की दिल्ली प्रदेश इकाई इस संबंध में जो निर्णय करेगी उसका पालन किया जायेगा और उसे हर संभव मदद दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार के पिछड़े होने के कारण उसे विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी लेकिन अब उसका विकास दर 11.3 प्रतिशत है जो पिछले दस साल से दोहरे अंक में बना हुआ है। एक समय बिहार को जंगल राज कहा जाता था लेकिन अब वहां विधि व्यवस्था की स्थिति बेहतर है, सामाजिक सौहार्द और भाईचारा है तथा न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा में सुधार हुआ है तथा महिला उत्थान को बढावा दिया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि पहले बिहार के लोगों का यहां मजाक उड़ाया जाता था और लोगों को परिचय देने में खुशी नहीं होती थी। अब इज्जत बढ गयी है और वे शान से कहते हैं कि वह बिहार के हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिहार के लोग दिल्ली में एक दिन काम काम बंद कर दें तो यहां का जनजीवन ठप हो जायेगा।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment