देश की जनसंख्या सवा सौ करोड़ नहीं डेढ़ सौ करोड़ : गिरिराज
नानाजी देशमुख व लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती पर शुक्रवार को मेरठ से शुरू हुई जनसंख्या समाधान यात्रा रविवार को जंतर-मंतर पहुंची।
![]() जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर उत्तरप्रदेश से आए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता जतंर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए। उनके बीच उपस्थित केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह। फोटो : मुकेश कुमार |
यात्रा में 500 ट्रैक्टर के साथ किसान और मजदूर शामिल थे।
जनसंख्या विस्फोट से होने वाली 21 समस्याओं को प्रदर्शित करने के लिए 21 रथ भी साथ चल रहे थे। जंतर-मंतर पर यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश की जनसंख्या सवा सौ करोड़ नहीं बल्कि डेढ़ सौ करोड़ है।
इनमें 125 करोड़ भारतीयों के पास आधार है जबकि 25 करोड़ नागरिक बिना आधार के हैं। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 05 करोड़ बांग्लादेशी व रोहिंग्या अवैध रूप से रह रहे हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की समस्या, रोटी कपड़ा और मकान की समस्या, गरीबी बेरोजगारी भुखमरी और कुपोषण की समस्या तथा वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण की समस्या का मूल कारण जनसंख्या विस्फोट है।
जनसंख्या समाधान यात्रा के संयोजक व भाजपा नेता अिनी उपाध्याय ने कहा कि एक नया जनसंख्या नियंत्रण कानून ड्राफ्ट करने में समय खराब करने की बजाए चीन के जनसंख्या नियंत्रण कानून में ही आवश्यक संशोधन कर उसे लोकसभा में पेश करना चाहिए।
साथ ही कानून तोड़ने वालों पर सरकारी नौकरी और चुनाव लड़ने तथा पार्टी पदाधिकारी बनने पर आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहिए। कार्यक्रम को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी संबोधित किया।
| Tweet![]() |