पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुई अरुण जेटली की अंत्येष्टि

Last Updated 25 Aug 2019 03:27:24 PM IST

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। लंबी बीमारी के बाद शनिवार को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अरुण जेटली का निधन हो गया था। वह 66 साल के थे।


जेटली का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार

पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अरुण जेटली का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को यहां निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान उनके बेटे रोहन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री- निर्मला सीतारमण, राजनाथ सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के साथ-साथ बी.एस. येदियुरप्पा, गौतम गंभीर के अलावा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता शरद पवार समेत विपक्ष के कई नेता भी मौजूद थे।

लंबे समय से बीमार चल रहे जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था।

उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से रविवार सुबह दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी तादाद में लोग पहुंचे।

पार्टी मुख्यालय में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, हर्षवर्धन, राजनाथ सिंह व पीयूष गोयल, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शामिल थे।

जेटली को याद करते हुए उनके करीबी दोस्त और टीवी एंकर रजत शर्मा ने कहा, "उनके जैसा दोस्त कभी नहीं मिल सकता। उनके दिखाए रास्ते पर हमेशा चलता रहूंगा।"

पूर्व वित्तमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय के बाहर लोग बड़ी संख्या में दिखाई दिए। भाजपा मुख्यालय से जेटली का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

एम्स में शनिवार को लंबी बीमारी के बाद जेटली का निधन हो गया, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को दक्षिणी दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के आवास में रखा गया था।

सुबह उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, हर्षवर्धन, राजनाथ सिंह व पीयूष गोयल, झारखंड़ के मुख्यमंत्री रघुबर दास, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पार्टी मुख्यालय में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल थे।



जेटली को याद करते हुए उनके करीबी दोस्त और टीवी एंकर रजत शर्मा ने कहा, "उनके जैसा दोस्त कभी नहीं मिल सकता। उनके दिखाए रास्ते पर हमेशा चलता रहूंगा।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment