डीटीसी, क्लस्टर बसों में 29 अक्टूबर से महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा: केजरीवाल
Last Updated 15 Aug 2019 01:20:50 PM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए 29 अक्टूबर से निशुल्क यात्रा की गुरुवार को घोषणा की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) |
29 अक्टूबर को भाई दूज है।
केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में यह घोषणा की।
उन्होंने कहा, ‘‘रक्षाबंधन के दिन मैं अपनी बहनों को उपहार देना चाहता हूं। 29 अक्टूबर से सभी डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) और क्लस्टर बसों में उनके लिए यात्रा निशुल्क होगी, जो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।’’
| Tweet |