प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई
Last Updated 16 Aug 2019 03:33:29 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) |
आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल शुक्रवार को 51 साल के हो गए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।"
इसका जवाब देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, "पीएम सर शुभकामनाओं के लिए आपका आभार।"
फरवरी 2015 में केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही कई मुद्दों को लेकर आप और मोदी सरकार में टकराव रहा है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी केजरीवाल को शुभकामनाएं दीं।
| Tweet |