दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन

Last Updated 22 Jul 2019 01:42:54 AM IST

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार सुबह शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।


दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग (file photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने ट्वीट किया, मांगेराम गर्ग जी का दिल्ली से गहरा जुड़ाव था। जिस तरह उन्होंने शहर के लोगों की नि:स्वार्थ सेवा की, उससे यह नजर आता है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

उनका निधन दुखद है और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गर्ग के निधन पर शोक जताया।

गर्ग का उत्तर दिल्ली के पश्चिम विहार में एक्शन बालाजी अस्पताल में सुबह करीब साढे सात बजे निधन हुआ। पार्टी के नेताओं ने बताया कि गर्ग के पार्थिव शरीर को अशोक विहार में उनके आवास पर ले जाया गया और फिर वहां से पार्थिव शरीर पंत मार्ग पर दिल्ली भाजपा कार्यालय ले जाया गया।

यहां गृह मंत्री अमित शाह, वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। यहां उनके उनके छोटे भाई महावीर प्रसाद गर्ग, पांचों पुत्र सुभाष गर्ग, सतीश गर्ग, सुरेश गर्ग, अशोक गर्ग, संजय गर्ग एवं बाला व परिजन उपस्थित थे।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment