शीला दीक्षित एक मित्र, एक बड़ी बहन के जैसी थीं : सोनिया गांधी

Last Updated 21 Jul 2019 04:42:28 PM IST

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक बड़ी बहन के समान थीं और उनका निधन कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है।


सोनिया गांधी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।      

सोनिया ने संवाददाताओं से कहा,‘‘वह एक मित्र थीं..बिल्कुल एक बड़ी बहन के जैसी। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।’’ इससे पहले सोनिया शनिवार को शीला के निजामुद्दीन स्थित आवास पर गईं थीं। दीक्षित का गांधी परिवार के साथ करीबी रिश्ता था।    



गौरतलब है कि तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment