दिल्ली में पारा 4.2 डिग्री से. तक गिरा, कोहरे ने रोकी 11 ट्रेनों की रफ्तार

Last Updated 17 Jan 2019 11:55:42 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह सर्द व धुंधभरी रही। राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है और वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' की श्रेणी में दर्ज की गई।


दिल्ली में कोहरे ने रोकी 11 ट्रेनों की रफ्तार (फाइल फोटो)

इसके चलते दिल्ली में सुबह काफी ठंडी रही।    

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-दिल्ली दुरंतो, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित उत्तर की तरफ जाने वाली 11 ट्रेनें औसतन 2-3 घंटे की देरी से चल रही हैं।     

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। सफदरजंग इलाके में सुबह साढे आठ बजे दृश्यता 400 मीटर थी, जबकि साढे सात बजे पालम में दृश्यता 250 मीटर थी।     

सुबह के समय सापेक्षिक आद्र्रता 100 फीसदी थी।     

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कोहरा रहेग और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।    

बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.3 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment