मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

Last Updated 11 Dec 2023 06:03:14 PM IST

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया है। आधिकारिक तौर पर अभी घोषणा होना बाकी है।


मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव किया और उनका मौजूद विधायकों ने समर्थन करते हुए विधायक दल का नेता चुन लिया।

मोहन यादव संघ के करीबी हैं और उनका मालवा से नाता है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया है। आधिकारिक तौर पर अभी घोषणा होना बाकी है।

अब राज्य की कमान शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव के हाथों में होगी।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment