जेपी नड्डा का भोपाल में हुआ जोरदार स्वागत

Last Updated 01 Jun 2022 02:10:36 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के दौरान भोपाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।


भाजपा अध्यक्ष विमान से स्टेट हैंगर पर पहुंचे जहां उनकी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने अगवानी की। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हर तरफ ढोल नगाड़े बज रहे थे तो कार्यकर्ता भाजपा से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।

पार्टी अध्यक्ष प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। वृहद बैठक के पश्चात शाम को राजाभोज विमानतल पहुंचकर जबलपुर रवाना होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दो जून को संभागीय पार्टी कार्यालय में कोर ग्रूप की बैठक में भाग लेंगे। संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठक में शामिल होंगे। वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment