दिग्विजय सिंह ने कहा- भगवान से प्रार्थना, भाजपा में सुरक्षित रहें सिंधिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ही तरीके से बधाई दी है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) |
उन्होंने भगवान से सिंधिया की सुरक्षा की प्रार्थना की है।
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सिंधिया को भाजपा में सुरक्षित रखें।"
मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सिंधिया को भाजपा में सुरक्षित रखें https://t.co/cqMHJZ4Kkb
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 12, 2020
पूर्व मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार द्वारा सिंधिया परिवार के सदस्यों को महत्व दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, "गांधी परिवार ने सदैव माधव राव जी और ज्योतिरादित्य जी का सम्मान किया है।"
उन्होंने अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी के उस बयान को भी टैग किया है जिसमें राहुल गांधी ने कहा था, वे इकलौते व्यक्ति हैं जो मेरे घर कभी भी आ सकते हैं।
मालूम हो कि, सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बुधवार को भाजपा की सदस्यता ले ली थी। साथ ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि गांधी परिवार ने सिंधिया को मुलाकात का समय नहीं दिया था।
| Tweet |