योग दिवस: दिग्विजय का तंज, मोदी बहुत अच्छे मीडिया मैनेजर

Last Updated 21 Jun 2019 11:43:47 AM IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर योग दिवस के बहाने निशाना साधते हुए आज कहा कि वे बहुत अच्छे इवेंट मैनेजर के साथ मीडिया मैनेजर भी हैं।


कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

सिंह ने अपने लगातार एक के बाद एक ट्वीट में कहा कि मोदी योग को प्रचारित कर रहे हैं। ये अच्छा है, लेकिन योग, ध्यान, प्राणायम अनेक प्रकार के होते हैं और हर व्यक्ति के शरीर की बनावट पर यह निर्भर करता है कि कौन सा उसके शरीर के लिये उपयुक्त होगा।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री इसे मीडिया इवेंट बना रहे हैं, वो अनुचित है। हर व्यक्ति को उसके शरीर की बनावट के आधार पर किसी अच्छे वैद्य के मार्गदर्शन में ही योग आसन करना चाहिये अन्यथा हर कोई आसन उसका नुकसान भी कर सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का भी संदर्भ बीच में लाते हुए कहा कि उन्होंने मोदी को अच्छा इवेंट मैनेजर बताया था। उन्होंने कहा कि वे इसमें ये भी जोड़ना चाहते हैं कि मोदी बहुत अच्छे मीडिया मैनेजर भी हैं।
 

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment