होशंगाबाद: मोदी-राहुल घंटे भर के अंतराल में 100 किलोमीटर के दायरे में भरेंगे हुंकार

Last Updated 01 May 2019 11:29:27 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश की होशंगाबाद संसदीय सीट पर एक घंटे के अंतराल में करीब 100 किलोमीटर के दायरे में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

मोदी की सभा होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के इटारसी में होनी है, वहीं राहुल गांधी पिपरिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मोदी दोपहर तीन बजे भोपाल पहुंचकर इटारसी के लिए आएंगे। वे वहां साढ़े तीन बजे रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड पर सभा को संबोधित करेंगे।

वहीं कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शाम साढ़े चार बजे होशंगाबाद जिले के पिपरिया में जनसभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

होशंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी राव उदय प्रताप सिंह का कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान से मुकाबला हो रहा है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है। राहुल गांधी कल भी मध्य प्रदेश के दौरे पर थे, जहां उन्होंने बुंदेलखंड के तीन हिस्सों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इसके अलावा कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी मुरैना संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

मोदी भी इसके पहले सीधी और जबलपुर संसदीय क्षेत्र में सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

वार्ता
होशंगाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment