फर्जी ऋण मामलों को लेकर कमलनाथ का भाजपा पर निशाना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फर्जी ऋण के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो) |
कमलनाथ ने ट्वीट किया कि जिस किसानों की र्कामाफ़ी पर भाजपा को बोलने का हक नहीं है, उस पर उनकी बयानबी जारी है, लेकिन फर्जी ऋण घोटाला जो हजारों करोड़ का है। जो उनकी सरकार में सांठगांठ से हुआ है, जिसके फर्जीवाड़े के मामले प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोज मामले सामने आ रहे हैं, उस पर पूरी भाजपा ने मौन धारण कर रखा है।
जिस किसानो की कर्ज़ माफ़ी पर भाजपा को बोलने का हक नहीं है,उस पर उनकी बयानबाज़ी जारी है लेकिन फर्ज़ी ऋण घोटाला जो हज़ारों करोड़ का है,जो उनकी सरकार में साँठगाँठ से हुआ है,जिसके फर्ज़ीवाडे के मामले प्रदेश के बिभिन्न जिलो से रोज सामने आ रहे है,उस पर पूरी भाजपा ने मौन धारण कर रखा है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 2, 2019
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में फर्जी ऋण के कई मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है।
| Tweet |