मध्य प्रदेश में BJP को झटका, कांग्रेस के हाथ सत्ता

Last Updated 11 Dec 2018 11:54:00 AM IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी हैं। अब तक के रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। भाजपा को कांग्रेस पर मामूली बढ़़त मिल गई है।


राज्य के 51 जिला मुख्यालयों में मतगणना का दौर जारी है। जो रुझान सामने आए है, उसमें कड़ी टक्कर दिख रही है, भाजपा को जहां 110 सीटों पर बढ़त है। वहीं, कांग्रेस 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 11 सीटों पर अन्य आगे हैं।

राज्य में मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों से हुई। डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हुई। राज्य में 2,899 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला होने वाला है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मतगणना हो रही है। राज्य के 51 जिला मुख्यालयों के 230 विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती हो रही है।

मतगणना 230 प्रेक्षकों की मौजूदगी में 306 हॉल में मतगणना हो रही है। इसमें 3,220 टेबलें मतगणना के लिए लगाई गई है।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment