मध्य प्रदेश: कमलनाथ ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 121 विधायकों के समर्थन का दावा

Last Updated 12 Dec 2018 10:08:00 AM IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।


मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कांग्रेस के नेताओं का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को राजभवन पहुंचा और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने 121 विधायकों के समर्थन का दावा किया।

कांग्रेस ने मंगलवार की रात को ही राजभवन को बहुमत का दावा पेश करने के लिए पत्र भेज दिया था। बुधवार की सुबह नतीजों पर छाया धुंधलका साफ होने पर राजभवन से कांग्रेस को आमंत्रित किया गया।

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव सहित अन्य कई नेता राजभवन पहुंचे।

बता दें कि, राज्य में 230 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 116 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस के खाते में 114 सीटें आई हैं। चार निर्दलीय, बसपा के दो और सपा के एक विधायक के समर्थन का कांग्रेस दावा कर रही है। इस तरह कांग्रेस 121 विधायक उनके पास होने का दावा कर रही है।

_SHOW_MID_AD__

कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना रही है। निर्दलीय, बसपा और सपा का साथ कांग्रेस को है, इसलिए पार्टी बहुमत वाली सरकार बनाने वाली है।

 

 


 

समयलाइव डेस्क/आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment