मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: बुधनी से शिवराज सिंह के खिलाफ कांग्रेस के अरुण यादव

Last Updated 09 Nov 2018 03:50:29 PM IST

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी और आखिरी सूची जारी कर दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को मैदान में उतारा है.


शिवराज सिंह से भिड़ेंगे कांग्रेस के अरुण यादव (फाइल फोटो)

कांग्रेस की ओर से गुरुवार रात जारी सूची में अरुण यादव का नाम है। अरुण यादव ने शुक्रवार को अपने भाई सचिन यादव के साथ बुधनी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। अरुण यादव ने नामांकन भरने के बाद मुख्यमंत्री चौहान पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा, "बुधनी में व्याप्त भ्रष्टाचार का हिसाब लेने के लिए मुझे यहां बुलाया गया है। शिवराज को घेरने नहीं, बल्कि उन्हें यहां हराने आया हूं। कांग्रेस पार्टी मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी है।"

यादव ने कहा, "बुधनी में लड़ाई असली और नकली किसान पुत्र के बीच है। शिवराज सरकार में 18 मंत्री खेती करने वाले हैं, जिनकी आय 144 फीसदी बढ़ी है। यह बात 11 उम्मीदवारों द्वारा भरे गए नामांकन से जाहिर हुई है।"

उन्होंने कहा कि एक तरफ खेती करने वाले मंत्रियों की आय बढ़ी है, तो वहीं 14 सालों में 30 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। आखिर ऐसा क्यों हुआ? इसका शिवराज को हिसाब देना होगा।

आईएएनएस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment