शिवराज को झटका देकर साले ने थामा कांग्रेस का हाथ

Last Updated 03 Nov 2018 03:43:13 PM IST

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो गये।


शिवराज को झटका देकर साले ने थामा कांग्रेस का हाथ

इसे चौहान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

संजय सिंह ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।
 

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment