गुरुग्राम में Live-in-Partner की हत्या करने के 6 साल बाद आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Last Updated 13 Oct 2023 06:53:19 PM IST

प्रेमी ने गुरुग्राम में अपनी लिव-इन पार्टनर की किसी और के साथ संबंध होने के संदेह में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने छह साल बाद आरोपी को उसके गृह राज्य झारखंड से गिरफ्तार किया है।


Live-in-Partner की हत्यारा झारखंड से गिरफ्तार

आरोपी की पहचान झारखंड के मूल निवासी 30 वर्षीय रंग बहादुर के रूप में हुई है। वहीं मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा की मूल निवासी अनीता के रूप में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वे लिव-इन पार्टनर थे और 2017 तक गुरुग्राम के तिगरा गांव में किराए के मकान में रहते थे।

एसीपी (क्राइम) वरुण दहिया ने कहा, "दोनों की मुलाकात एक अस्पताल में हुई, जहां वे काम करते थे। आरोपी शादीशुदा था। लेकिन उसे महिला पर कुछ शक था। आरोपी ने 9 फरवरी 2017 को महिला की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक कर फरार हो गया था।"

उन्होंने बताया कि संदिग्ध 2017 से फरार था और अपनी रोजी रोटी चलाने और गिरफ्तारी से बचने के लिए रिक्शा चालक के रूप में काम कर रहा था।

आईएएनएस
गुरुग्राम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment