गिरिडीह में दुष्कर्म पीड़िता को ससुराल वालों ने आग में झोंका

Last Updated 09 Jun 2022 09:04:16 PM IST

गिरिडीह में दुष्कर्म पीड़िता महिला को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जलाने की कोशिश की है। महिला जिंदगी-मौत से जूझ रही है। उसके बयान पर पुलिस ने रेप के आरोपी सुनील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।


दुष्कर्म पीड़िता को ससुराल वालों ने आग में झोंका

गिरिडीह में महिला को आग में झोंकने वाले उसके जेठ बहादुर पंडित और शनिचर पंडित सहित घर के लोग फरार हैं।

घटना बुधवार रात की है। पुलिस के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नवासार गांव की महिला शौच के लिए खेत गयी थी, तभी सुनील चौधरी ने उसके साथ रेप किया। महिला के शोर मचाने पर घर-गांव के लोग जुटे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसके बाद जब वह घर आयी तो घर के लोगों ने अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए पीड़िता के शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी।

महिला की चीख सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में दाखिल कराया। उसके फर्द बयान पर रेप और उसे जलाने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment