रांची हिंसा में दो की मौत, शहर में तनाव, इंटरनेट बंद

Last Updated 12 Jun 2022 05:26:18 AM IST

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ द्वारा की गई हिंसा तथा उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में घायल दो दर्जन लोगों में से देर रात दो लोगों की मौत हो गई।


रांची हिंसा में दो की मौत, शहर में तनाव, इंटरनेट बंद

हिंसा में दो लोगों की मौत की खबर से शहर में तनाव व्याप्त हो गया, जिसके मद्देनजर रांची के 12 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पूरे रांची जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment