रघुवर ने इस्तीफा दिया, नयी सरकार के गठन तक पद पर बने रहेंगे

Last Updated 23 Dec 2019 09:36:12 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया।


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस्तीफा दिया

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यहां राजभवन से बाहर निकलने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं राज्यपाल द्रौपदी मुमरू से मिला और अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने मुझे नयी सरकार का गठन होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।’’     

दास पूर्वी जमशेदपुर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।       

विपक्षी झामुमो राज्य में अगली सरकार बनाने वाला है। पार्टी ने कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन कर यह चुनाव लड़ा था।       

विधानसभा की 81 सीटों में से अब तक 37 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने सिर्फ 13 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 21 सीटें जीती हैं। 

    

चुनाव आयोग के मुताबिक झामुमो अन्य 17 सीटों पर, कांग्रेस आठ पर और राजद एक सीट पर आगे हैं। भाजपा अन्य 12 सीटों पर आगे है।

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment