छत्तीसगढ़: पुलिस ने मुठभेड़ में महिला नक्सली को मार गिराया
Last Updated 19 Dec 2019 01:30:14 PM IST
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया।
(फाइल फोटो) |
पुलिस ने मौके से एक रायफल भी बरामद किया। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने बताया कि दक्षिण बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले के ग्राम भेज्जी पुलिस कैम्प से गश्त पर जिला रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय सुरक्षा बल और स्पेशल टास्क फोर्स की एक टीम सिगामडगू इलाके के लिए रवाना किया गया था।
जंगल में पहुंचते ही नक्सलियों ने अपने कैम्प से निकलकर पुलिस पर गोलीबारी की। दोनों ओर से गोलीबारी में एक महिला नक्सली मारी गयी।
पुलिस ने मौके से एक रायफल बरामद किया है। इसके साथ ही भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया गया।
सुन्दरराज पी ने बताया कि पुलिस पार्टी घटना स्थल से लौटी नहीं है और रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।
| Tweet |