छत्तीसगढ़: नारायणपुर में 62 नक्सलियों ने किया समर्पण

Last Updated 06 Nov 2018 03:27:27 PM IST

पुलिस के बढ़ते दबाव और स्थानीय नक्सलियों के साथ हो रहे दुर्व्‍यवहार के चलते आज छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 62 नक्सलियों ने पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। सभी नक्सली माड़ इलाके के बताए गए हैं।


पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि नक्सली संगठन में आपसी फूट और स्थानीय लोगों से हो रहे दुर्व्‍यवहार के चलते 62 नक्सलियों ने मुख्यधारा में जुड़ने का फैसला लिया। जिसका स्वागत करते हुए पुलिस द्वारा इन्हें समर्पण कर पुनर्वास नीति से जोड़ा जाएगा। आत्मासमर्पित 62 नक्सलियों में से 51 नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ समर्पण किया है।

समर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है।

सभी नक्सली सोनपुर और आसपास के हैं, जो वर्षों से नक्सली संगठन में जुड़कर वारदातों को अंजाम दिया करते थे। इन नक्सलियों द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। चुनाव के दौरान इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के समर्पण करने को बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।

वार्ता
नारायणपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment