बिहार के स्कूलों में रक्षाबंधन सहित 12 छुट्टियों पर चली कैंची, भड़के गिरिराज बोले- हो सकता है शरिया लागू
बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की छुट्टियों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में छुट्टियों की संख्या 23 से घटाकर 11 कर दी गई है।
![]() केंद्रीय गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) |
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा कार्यालय की ओर से छुट्टियों में बड़ा बदलाव किया गया है। नई लिस्ट में रक्षाबंधन से लेकर कई त्योहार की छुट्टियों में कटौती की गई है। छठ पूजा, जो कि बिहार में बेहद आस्था से मनाया जाता है,उसकी छुट्टियों में भी बदलाव किया गया है।
इस बदलाव के बाद राजनीति गरमाने लगी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग,बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संभव है कि कल बिहार में शरिया कानून लागू कर दिया जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लगा दी जाय।
शिक्षा विभाग,बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) August 30, 2023
कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाये और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाये।
वहीं, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को पीएफआई का चारागाह पहले ही बना दिया है। अब जितने भी हिंदू सनातन धर्म के पर्व- त्योहार हैं, उन अवसर पर मिलने वाली छुट्टियों को रद्द किया जा रहा है और कटौती की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार सिर्फ अपराध और आतंक का अड्डा ही नहीं बनता जा रहा है, बल्कि नीतीश कुमार की मुस्लिमपरस्ती और पाकिस्तानपरस्ती का खामियाजा बिहार का आम नागरिक और हिंदू सनातन धर्म के मानने वाले लोग भुगतने जा रहे हैं।
बता दें, राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी की घोषणा की गई थी, जिसे बाद में कैंसिल कर दिया गया है।
दरअसल,पहले बिहार के स्कूलों के लिए जारी छुट्टियों की लिस्ट में दिवाली से लेकर छठ पूजा तक 13 नवंबर से ले कर 21 नवंबर तक छुट्टी दी गई थी, जो अब जारी नए लिस्ट के अनुसार 9 दिनों की छुट्टियों को घटाकर 4 दिन का कर दिया गया है। दुर्गा पूजा के पहले स्कूलों में छह दिनों की छुट्टी थी, जिसे अब घटाकर रविवार जोड़कर तीन दिनों का कर दिया गया है।
बिहार शिक्षा विभाग ने सितंबर से दिसंबर के बीच सरकारी स्कूलों में त्योहार की छुट्टियों की संख्या 23 से घटाकर 11 कर दी है। pic.twitter.com/Gi0tnYzNsF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023
अब जारी आदेश के मुताबिक दिवाली की छुट्टी 12 नवंबर को होगी। वहीं 15 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी होगी। बिहार में बेहद आस्था के साथ मनाए जाने वाले त्योहार छठ पूजा की छुट्टी 19 और 20 नवंबर को होगी। यहां बता दें कि छठ का त्योहार 4 दिनों तक मनाया जाता है।
विभाग ने हालांकि यह कहा है कि यदि किसी जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी विशेष परिस्थिति में अवकाश घोषित करना चाहेंगे, तो पूर्वानुमति लेकर अवकाश घोषित कर सकते हैं।
| Tweet![]() |