शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया : गिरिराज

Last Updated 06 Feb 2020 02:58:12 PM IST

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में दिल्ली के शाहीनबाग में धरने को लेकर एकबार फिर से निशाना साधा है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने इस धरने पर प्रश्नचिह्न् लगाते हुए कहा कि अब यह सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है।

सिंह ने एक वीडियो के साथ ट्वीट कर लिखा है, "यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है़। यहां 'सुसाइड बम्बर्स' का जत्था बनाया जा रहा है।"

केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रूके, बल्कि इस धरने के जरिए एक साजिश करने का भी आरोप लगाया। सिंह ने ट्वीट कर आगे लिखा, "देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।"

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ किया जा रहा धरना पूरे देश में चर्चित है।

बिहार के बेगूसराय के सांसद सिंह इन दिनों शाहीन बाग के धरने को लेकर लगातार निशाना साध रहे हैं।



पिछले दिनों धरना स्थल के समीप एक युवक को गोली चलाने और फिर पुलिस द्वारा उसे आप कार्यकर्ता बताए जाने को लेकर भी सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा था, "आग लगाने वालों को कहां खबर है कि रुख अगर हवाओं ने बदला तो राख वह भी होंगे।"

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment