पटना में बारिश से तबाही के लिए नीतीश और सुशील जिम्मेवार : गिरिराज

Last Updated 04 Oct 2019 03:38:03 PM IST

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों भारी बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना में हुए जलजमाव के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया है।


केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह

 श्री सिंह ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, ‘‘पटना में बारिश से तबाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जिम्मेवार हैं।‘‘ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुंह देख कर राहत सामग्री का वितरण न किया जाए।

केंद्रीय मंत्री ने इससे पूर्व बुधवार को भी पटना में जलजमाव के लिए बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा था कि इस बुरे हालात के लिए केवल प्रकृति को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। यह तो व्यवस्था और प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है।

राज्य सरकार ने सिर्फ  लोगों को अलर्ट किया लेकिन जल निकासी के लिए स्वयं अपडेट नहीं हुई। उन्होंने इसे अपनी आंतरिक पीड़ा भी बताया था।

 

वार्ता
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment