बिहार में बापू ,शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी

Last Updated 02 Oct 2019 01:24:22 PM IST

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।


राज्यपाल श्री चौहान और मुख्यमंत्री श्री कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर यहां के  गांधी मैदान स्थित उनकी विशाल आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता के आदशरें को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी आज राज्य में पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

राजधानी पटना में इस समारोह का आयोजन शास्त्रीनगर पार्क में किया गया जहां राज्यपाल फागू चौहान और  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप  मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी , विधान पाषर्द संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी और रणवीर नंदन के अलावा  मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व0 लाल बहादुरशास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति गीत गायें। राज्य के अन्य हिस्सों में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है।

वार्ता
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment