सेंसेक्स में 423 अंकों की गिरावट

Last Updated 21 Jan 2010 04:31:30 PM IST


मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 423.35 और निफ्टी 127.55 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 423.35 अंकों (2.42 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,051.14 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 127.55 अंकों (2.44 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,094.15 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 168.19 अंकों (2.39 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,858.73 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 221.82 अंकों (2.47 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,760.99 पर बंद हुआ।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment