Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
14 Jan 2010 04:44:03 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

मोर्कल ने इंग्लैंड की अग्रिम पंक्ति को झकझ


जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल ने वांडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड की अग्रिम पंक्ति को बुरी तरह झकझोर दिया है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली इंग्लैंड टीम ने खबर लिखे जाने तक अपनी पहली पारी में 15 ओवरों की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए थे। वरिष्ठ बल्लेबाज पॉल कोलिंगवुड 22 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि इयान बेल दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। इंग्लैंड ने 39 रन के कुल योग पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। मोर्कल ने एलिस्टर कुक (21), जोनाथन ट्रॉट (5) और केविन पीटरसन (7) के विकेट लिए जबकि डेल स्टेन ने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (0) को चलता किया।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer