14 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की गिरफ्त में

Last Updated 23 Jan 2010 12:53:14 PM IST


इस्लामाबाद। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तान की समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया। जिओ न्यूज ने एजेंसी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट शकील अहमद के हवाले से बताया कि भारतीय मछुआरों को अवैध रूप से पाकिस्तान की सीमा में आकर विशिष्ट क्षेत्र से मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार इन मछुआरों को कराची बंदरगाह पुलिस को सौंप दिया गया है तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कराया गया है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment