यूपी में वरमाला के मंच पर दुल्हन ने किया फायर, मामला दर्ज

Last Updated 01 Jun 2021 04:27:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर में एक दुल्हन पर अपनी ही शादी में हर्ष फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया है।


यूपी में हर्ष फायरिंग के आरोप में दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन को ढूंढ निकाला।

घटना शनिवार को यहां जेठवाड़ा क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा गांव की है।

दुल्हन रूपा पांडे, दूल्हे गिरिजा शंकर पांडे के साथ वरमाला के लिए मंच पर चढ़ रही थी। अचानक उसने अपने चाचा की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और हवा में फायरिंग कर दी।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

 

आईएएनएस
प्रतापगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment