मेधा पाटकर पर मानहानि मामले की दोषसिद्धि सही
Last Updated 12 Aug 2025 09:19:04 AM IST
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दायर मानहानि के 25 साल पुराने मामले में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर की दोषसिद्धि को सही ठहराया।
![]() |
न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिर सिंह की पीठ ने कहा कि वह इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती जिसमें पाटकर को अच्छे आचरण की शर्त पर रिहा किया गया था, लेकिन उन्हें हर तीन साल में एक बार अधीनस्थ अदालत में पेश होने को कहा था।
| Tweet![]() |