Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर PM मोदी का भावुक पोस्ट- यह दिल दहला देने वाली त्रासदी है, तत्काल मदद पहुंचाने के दिए निर्देश

Last Updated 12 Jun 2025 03:42:18 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।


“यह दिल दहला देने वाली त्रासदी है”,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने मुझे स्तब्ध और दुखी कर दिया है।” उन्होंने इस हादसे को “शब्दों से परे, दिल दहला देने वाली घटना” बताया।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, “मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं लगातार मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत और बचाव कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

इससे पहले घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि दोनों नेता अहमदाबाद पहुंचकर राहत और सहायता कार्यों की निगरानी करें और यात्रियों को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाए। 

इस हादसे के बाद देशभर के तमाम बड़े नेताओं ने दुख प्रकट किया और शोक व्यक्त किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैंने अधिकारियों को तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू करने और घायल यात्रियों का युद्ध स्तर पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई है, जहां सभी आवश्यक उपचार व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, वह अकल्पनीय है। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के साथ हैं। प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं - हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीन पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस घटना को ‘बेहद दुखद’ बताया और पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दुख जताया है। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, परिजनों के दुख में सहभागी हूँ। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना में जिन परिजनों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। दिवंगत आत्माओं को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।

गौरतलब है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के तुरंत बाद ही हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।


एयर इंडिया ने कहा, "अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है..."

"एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने इस घटना पर दुख जताया है, ट्वीट कर कहा कि, "बहुत दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमारी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। इस समय, हमारा प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों का साथ देने पर है। हम साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं। जैसे ही हमें और अधिक सत्यापित जानकारी प्राप्त होगी, आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे। एक आपातकालीन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है और जानकारी मांगने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है।

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने ट्वीट कर कहा कि, “हम एयर इंडिया फ़्लाइट 171 की त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्हें अकल्पनीय क्षति हुई है। हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जमीन पर मौजूद परिवारों को पूरा समर्थन दे रहे हैं।”

 

भाषा/समय लाईव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment