Delhi Election 2025 LIVE: दिल्ली की 70 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत वोटिंग
दिल्ली विधानसभा की 70 सीट पर मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
- 16:39 : सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में कथित फर्जी मतदान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
- 16:18 : वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा, "मिल्कीपुर का चुनाव NDA प्रत्याषी के पक्ष में है। विपक्ष के लोगों में हताशा और निराशा है..."
- 15:50 : भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55% मतदान हुआ।
- 15:50 : दिल्ली: दृष्टिहीन युवाओं ने पहली बार मतदान किया।
- 15:13 : दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आज कुशक लेन स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
- 15:12 : दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले के जोस मार्टिन स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र का दौरा किया।
- 15:12 : दिल्ली पुलिस ने कहा, "सुबह करीब 11:50 बजे जाफराबाद के आर्यन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने AAP उम्मीदवार के खिलाफ फर्जी मतदान का आरोप लगाया।
- 15:11 : AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "पूरी दिल्ली में वाल्मीकि समाज के नेताओं, लोगों को निशाना बनाते हुए गिरफ्तार किया जा रहा है... मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि वे वाल्मीकि समाज से किस बात की दुश्मनी निकाल रहे हैं?...
- 14:24 : दिल्ली में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में 43 प्रतिशत जबकि सबसे कम करोल बाग में 25.01 प्रतिशत वोटिंग हुई।
- 14:23 : वहीं दक्षिण-पश्चिम में 35.44 प्रतिशत और पश्चिमी दिल्ली में 30.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा 43 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं, करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 25.01 प्रतिशत वोट पड़े है
- 14:22 : पूर्वी दिल्ली में 33.66 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 32.44 प्रतिशत,दोपहर एक बजे तक पूर्वी दिल्ली में 33.66 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 32.44 प्रतिशत वोटिंग हुई।
- 14:21 : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक वोटिंग उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई। यहां पर 39.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 29.89 प्रतिशत हुआ है।
- 13:53 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दोपहर 1 बजे तक 33.33 प्रतिशत वोटिंग, मुस्तफाबाद में सबसे अधिक मतदान
- 13:51 : तमिलनाडु के इरोड (पूर्व) उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 42.41% मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में दोपहर 1 बजे तक 44.59% मतदान हुआ।
- 13:33 : दिल्ली: बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने परिवार के साथ मतदान किया।
- 13:23 : AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ वोट डाला।
- 13:14 : दिल्ली: केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(CBDT) अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने मतदान किया। उन्होंने कहा, "...मेरी दिल्ली के करदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें।"
- 13:06 : वित्त एवं राजस्व सचिव तुहिन कांता पांडे ने मतदान किया।
- 13:05 : कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श विद्यालय में अपना वोट डाला।
- 13:05 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मतदान किया। उन्होंकहा- .मैं हर मतदाता से अपील करना चाहूंगा कि वे मतदान करें। मतदान करना हम सबका संवैधानिक कर्तव्य है और नैतिक दायित्व भी है।
- 13:04 : दिल्ली: करोल बाग विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम ने मतदान किया।
- 12:46 : दिल्ली: AAP नेता सोमनाथ भारती ने मतदान किया।
- 12:46 : CPM नेता वृंदा करात ने कहा, "हमें दिल्ली को बचाने का काम करने की जरूरत है आज... डबल इंजन की सरकार से दिल्ली को बचाने के लिए हमने आज मतदान किया है।"
- 12:45 : AAP नेता और राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा, "मेरा पूरा परिवार और मेरे मित्र मतदान करने आए हैं। हम सभी से यही कहेंगे कि अपने घरों से निकलें और वोट डालें और काम करने वाली पार्टी को वोट दीजिए...
- 12:45 : दिल्ली: CPM नेता वृंदा करात ने मतदान किया।
- 12:44 : पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, "लोकतंत्र में हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है... युवा मतदाताओं को आगे आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए..."
- 12:26 : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार 11 बजे तक 29.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
- 12:17 : सुबह ही पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अरविंद केजरीवाल ने वोट डालने की अपील की थी।
- 12:17 : दिल्ली की 70 सीटों पर निर्दलीय समेत कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दिल्ली के एक करोड़ छप्पन लाख वोटर कर रहे हैं।
- 12:16 : वहीं सीलमपुर में 11.02 प्रतिशत, मटिया महल में 6.49 प्रतिशत, मुस्तफाबाद में 12.43 प्रतिशत, चांदनी चौक में 4.53 प्रतिशत और बल्लीमारान में 6.97 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
- 12:16 : चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान हुआ है। जंगपुरा में 7.5 प्रतिशत, कालकाजी में 6.2 प्रतिशत, ओखला में 7.90 प्रतिशत मतदान दर्ज हुऐ हैं।
- 12:13 : दिल्ली विधानसभा की 70 सीट पर मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक सुबह 11 बजे तक करीब 20 फीसदी वोटिंग हुई है।
- 12:06 : दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने मतदान किया।
- 12:06 : दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मतदान किया।
- 12:05 : दिल्ली: शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार संत्येंद्र जैन ने मतदान किया।
- 12:05 : केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें ऐसी ही मेरी सभी लोगों से विनती है... जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी।
- 12:05 : अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें...
- 12:04 : दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने मतदान किया।
- 12:03 : दिल्ली: पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने लायंस विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र 29 और 48 पर मतदान किया।
- 12:03 : दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निर्माण भवन में मतदान किया।
- 11:38 : दिल्ली: बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार राम सिंह ने मतदान किया।
- 11:38 : दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है... तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।"
- 11:37 : दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मतदान करने के बाद कहा, "यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है...
- 11:36 : दिल्ली: व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "हमें एक हरित दिल्ली चाहिए... हमें एक प्रगतिशील दिल्ली चाहिए और हमें एक प्रदूषण मुक्त दिल्ली चाहिए।"
- 11:27 : दिल्ली: भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मतदान करने के बाद कहा, "...दिल्ली में भाजपा की सरकार बने इसलिए मैंने अपने परिवार के साथ मतदान किया है।"
- 11:01 : सुशील चंद्रा ने आगे कहा, जब भी कोई पार्टी चुनाव आयोग के पास आती है, तो चुनाव आयोग हर पार्टी की बात सुनता है, अगर MCC का उल्लंघन होता है, तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। चुनाव आयोग किसी भी याचिका पर चुप नहीं बैठता..."
- 11:00 : दिल्ली: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने कहा, "बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है... मैं दिल्ली की जनता से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें...
- 11:00 : दिल्ली: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने मतदान किया।
- 10:48 : शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने कहा- आज राष्ट्रीय राजधानी हमारे लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करेगी... पिछली बार मतदान प्रतिशत 62.82% था, इस बार हम आशा करते हैं कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे ताकि जो लोग चुनकर आएं वे उनकी आवाज बन सकें..."
- 10:47 : AAP उम्मीदवार इमरान हुसैन ने कहा- मेरी सभी से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आएं... दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को पूर्ण बहुमत के साथ चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।
- 10:47 : दिल्ली: बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार इमरान हुसैन ने मतदान किया।
- 10:37 : एक उज्जवल भविष्य के लिए, बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था के लिए, बिजली, पानी, और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर वोट दें... अपने-अपने घरों से निकलें और वोट देकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हों...राघव चड्ढा ने कहा
- 10:37 : AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है, पर्व है... मैं दिल्ली के एक-एक मतदाता से ये विनती करना चाहूंगा कि अपने घरों से निकलकर अपने इस अधिकार का प्रयोग करें, मतदान करें...
- 10:36 : दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा सीट से ‘आप’ उम्मीदवार गोपाल राय ने कहा, "परिणाम सकारात्मक होंगे, क्योंकि जनता काम करने वाली सरकार बनाने वाली है।"
- 10:35 : भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने मतदान के बाद कहा, "दिल्ली की जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है। यहां की जनता त्रस्त हो गई है और मुझे लगता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बार दिल्ली में कमल खिलेगा। आम आदमी पार्टी सिर्फ इल्जामों की पार्टी है...
- 10:35 : चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने अपने परिवार संग मतदान किया और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सपरिवार दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान किया।
- 10:34 : भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाला।
- 10:34 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने मतदान किया।
- 10:33 : दिल्ली: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "(मतदान करने के बाद) मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने पहली बार दिल्ली में मतदान किया... यह बहुत अच्छी प्रक्रिया है... यह संविधान का सबसे बड़ा मूल अधिकार है... मैं समझता हूं कि सबसे परिपक्व और समझदार जनता है।
- 10:32 : AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR पर उन्होंने कहा, "हमें शिकायत मिली थी कि MCC का उल्लंघन किया गया है। जब हमने इसकी जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कार्रवाई की गई और FIR दर्ज की गई..."
- 10:32 : दिल्ली: दक्षिण पूर्व DCP रवि कुमार सिंह ने कहा, "अर्धसैनिक बलों की 24 कंपनियां तैनात हैं। लगातार पैदल गश्त जारी है... मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है, स्थिति सामान्य है..."
- 10:27 : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "...मैं जो दिल्ली में महसूस कर रहा हूं वो ये है कि लोग शिला दीक्षित को अपनी श्रद्धांजलि देना चाहते हैं... फिर से कांग्रेस वाली दिल्ली की ओर लोग जाना चाहते हैं...
- 10:21 : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के मतदाताओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय राजधानी के भविष्य को आकार देने में अपने वोट के महत्व को पहचानें।
- 10:20 : बदरपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन भड़ाना ने मतदान किया।
- 10:19 : कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने कहा, "एक-एक वोट बदलाव ला सकता है। पिछले कई सालों से लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। जब सरकारें काम नहीं करती तो बदलाव का वोट विकास ला सकता है...
- 10:18 : दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मतदान किया।
- 10:18 : कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
- 10:11 : BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा- दिल्ली में लोकतंत्र का महापर्व है इसलिए मैं दिल्ली के देवतुल्य मतदाताओं से प्रार्थना करती हूं कि कृपया अपने घरों से निकलें, मतदान केंद्रों तक आएं... विकसित भारत की विकसित राजधानी के लिए आपका ये योगदान बहुत अनिवार्य है...
- 10:10 : कांग्रेस नेता जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा, "दिल्ली के आज जो हालात हैं इतने बुरे हालात पहले कभी नहीं दिखाई दिए... टूटी हुई सड़के हैं, सीवर का पानी सड़कों पर है... कोई नई योजना दिल्ली में दिखाई नहीं दी... दिल्ली के लोग कांग्रेस पर भरोसा करेंगे...
- 10:07 : दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है और 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
- 10:06 : ग्रेटर कैलाश से आप के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज, करावल नगर से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा, नयी दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित और कालकाजी से पार्टी उम्मीदवार अलका लांबा ने भी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के तुरंत बाद मतदान किया
- 10:06 : सुबह-सुबह वोट डालने वालों में AAP के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, BJP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज भी शामिल रहीं।
- 10:05 : सेंट्रल दिल्ली- 6.7 %, पूर्वी दिल्ली- 8.1 %, नई दिल्ली- 6.51 %, उत्तर दिल्ली- 7.12 %, उत्तर पूर्वी दिल्ली-10.70 %, उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 7.66 %, शाहदरा- 8.92 %, द, दिल्ली- 8.43 %, द. पूर्वी दिल्ली- 8.36 %, द. पश्चिमी दिल्ली- 9.34 %, प दिल्ली- 6.76%
- 10:03 : दिल्ली विधानसभा 2025 के लिए मतदान जारी है। 9 बजे तक 8.10 फीसदी मतदान हुआ है।
- 10:03 : दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अपनी पत्नी के साथ आर एन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान किया।
- 10:03 : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में मतदान किया।
- 10:02 : नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।
- 10:02 : अयोध्या, समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- आज चुनाव हो रहा है। मिल्कीपुर का चुनाव मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती अयोध्या के जनपद मिल्कीपुर का चुनाव है जो मेरा संसदीय क्षेत्र है। मैं देवतुल्य मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं
- 10:01 : भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, इस बार दिल्ली की जनता विकास के लिए वोट कर रही है, प्रधानमंत्री मोदी के विजन को दिल्ली में लाने के लिए वोट कर रही है... मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि वे जरूर वोट करें..
- 10:01 : दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा, "ये जो दिल्ली का चुनाव है, ये केवल चुनाव नहीं है बल्कि धर्मयुद्ध है। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई है...
- 10:01 : दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा- मैंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर वोट करें और मैं यही चाहूंगा कि जब शाम को वोटिंग पूरी हो तो दिल्ली की जनता देश में सबसे ज्यादा वोट करने का रिकॉर्ड कायम करे।
![]() |
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक दोपहर दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।
इससे पहले दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई थी। यहां पर 39.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 29.89 प्रतिशत हुआ है।
इस चुनाव में दिल्ली के करीब 1.56 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इस बीच, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, सुबह 9 बजे तक 8.03 प्रतिशत तक मतदान हुआ था। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान हुआ है। जंगपुरा में 7.5 प्रतिशत, कालकाजी में 6.2 प्रतिशत, ओखला में 7.90 प्रतिशत, सीलमपुर में 11.02 प्रतिशत, मटिया महल में 6.49 प्रतिशत, मुस्तफाबाद में 12.43 प्रतिशत, चांदनी चौक में 4.53 प्रतिशत और बल्लीमारान में 6.97 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
दिल्ली की 70 सीटों पर निर्दलीय समेत कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दिल्ली के एक करोड़ छप्पन लाख वोटर कर रहे हैं। सुबह ही पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अरविंद केजरीवाल ने वोट डालने की अपील की थी।
दिल्ली की 70 सीटों पर निर्दलीय समेत कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दिल्ली की एक करोड़ छप्पन लाख जनता करेगी। सुबह ही पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वोट डाला।
| Tweet![]() |